Categories: Uncategorized

रिश्वतखोरी के आरोप में सोलन में पटवारी निलंबित

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

सोलन तहसील में कार्यरत एक पटवारी को रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। वीरवार शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिला प्रशासन ने एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पटवारी ने काम करने के बदले दो लाख रुपये की मांग की थी।सूत्रों के अनुसार, शिकायत के साथ डीसी सोलन मनमोहन शर्मा को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी गई, जिसमें पटवारी द्वारा पैसों की मांग की बातचीत दर्ज थी। इस प्रमाण के आधार पर डीसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित करने के आदेश जारी किए।बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं कि वह फाइलों को महीनों तक लटकाए रखता है और लोगों से पैसे की मांग करता है। डीसी सोलन द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक उदाहरण बताया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

2 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

4 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

8 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

8 hours ago