Uncategorized

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ, जिला सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया

ब्यूरो रिपोर्ट, सोलन
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ,जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनसे राज्य सचिवालय शिमला पर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता मे भेंट कर यह योगदान सौंपा। मुख्यमंत्री ने नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के इस सामाजिक सरोकार और सहयोग की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में जरूरतमंदों की सहायता एवं राहत कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का यह योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

संघ के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में यह अंशदान राज्य के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का दायित्व केवल अपने कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति योगदान देना भी उतना ही आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इस प्रकार की पहल अन्य संगठनों को भी प्रेरित करेगी। इस अवसर पर जिला सचिव महेन्दर भारद्वाज, रामशहर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कौशल, कण्डाघाट ब्लॉक अध्यक्ष देशराज ठाकुर, धर्मपुर कसौली ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला सलाहकार मेहर चंदेल,अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(प्रदीप) के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर,राज्य सलाहकार शमशेर ठाकुर, व जिला कोषाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

13 hours ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

13 hours ago

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…

14 hours ago

सड़क किनारे खेत में जा गिरा ट्रक, चालक व परिचालक सुरक्षित

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…

16 hours ago

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

2 days ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

2 days ago