सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
सोलन पुलिस ने जानकारी देते हुए मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी शून्य सहनशीलता नीति को सख्ती से लागू करते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसआईयू सोलन की टीम ने सोमवार, 3 नवंबर को छतरी मोड़ कसौली के समीप एक स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 62.13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विरेन्द्र सिंह, लखविन्द्र, कुनाल और किथू मट्टू, सभी निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। जांच से पता चला है कि ये युवक कसौली, धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं तथा छात्रों को नशा सप्लाई करने की कोशिश में थे।फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है, जिसमें तीन आरोपी लड़ाई-झगड़े के मामलों में पहले से संलिप्त पाए गए हैं। सोलन पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह मुहिम समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…