Uncategorized

ऊपरी थड़ी में पुलिस ने पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब, चालक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता),

पुलिस चौकी सुबाथू की टीम ने सोमवार देर शाम ऊपरी थड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक संख्या HP30B-2006 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 200 पेटी अवैध शराब ब्रांड ओल्ड मोंक (फॉर सेल इन एच.पी. ओनली) बरामद हुई।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी चालक चेतराम पुत्र विक्रमजीत, निवासी गांव घर्टगाड, डाकघर चनौन, तहसील बंजार, जिला कुल्लू (आयु 45 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामला थाना धर्मपुर में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चेतराम यह शराब सोलन से खरीद कर अर्की ले जा रहा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

19 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago