Categories: Uncategorized

जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का एक नया अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),

जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का एक नया अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कालाअंब स्थित M/S Wisdom Security कंपनी द्वारा Security Guard, Security Supervisor और Unskilled Labour के कुल 20 पदों को भरने के लिए 07 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती शिविर में कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम ₹14,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं या स्नातक पास उम्मीदवार पात्र होंगे, जबकि पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को भर्ती शिविर के दिन अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर उपस्थित होना होगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे से आगे प्रारंभ की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार eemis.nic.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को Candidate Login में जाकर अपनी User ID एवं Password बनाना होगा। ID सक्रिय करने के बाद उम्मीदवार कंपनी द्वारा डाली गई रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा को सरल बनाने के लिए पोर्टल पर Tutorial Video भी उपलब्ध करवाया गया है, जिससे अभ्यर्थी स्वयं पंजीकरण की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती अधिकारी से 7807222237 पर संपर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

5 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

11 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

11 hours ago