Uncategorized

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता की

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता), 

उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश विधानसभा केवल सिंह पठानिया ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव एवं राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा भी बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों, जनजातीय संस्कृति की विभिन्न प्रदर्शनियों व किन्नौरी मार्केट का अवलोकन किया। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन की और से मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि का कार्यक्रम में पधारने पर टोपी, मफलर व स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव के तहत बिहार राज्य, उत्तराखंड राज्य का थारो होली नृत्य, हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के पांगी किलाड़ व भरमौर क्षेत्र, किन्नौर जिला के लिपा से महावीर बौद्ध सभा व स्पीति-काजा के कलाकारों ने अपनी-अपनी जनजातीय संस्कृति की प्रस्तुति से उपस्थित जनों को मोहित किया और सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा।राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी स्टार नाइट किन्नौर के कलाकारों के नाम रही जिसमें जिला के विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाए और उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान जिला स्तरीय लोक नृत्य, लोक गायन व पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में शेशरिंग नागस एक्स जोन क्लब पांगी ने प्रथम स्थान व नागिन युवा क्लब पानवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पारंपरिक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में देवी चंडीका कोठी क्लब ने प्रथम, शेशरिंग नागस एक्स जोन क्लब पांगी द्वितीय व नागिन युवा क्लब पानवी तीसरे स्थान पर रहे। आयोजित लोक गायन प्रतियोगिता में व्यास देवी ने पहला स्थान, माल मणि ने दूसरा तथा सुशीला देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, डायरेक्टर हिमाचल पथ परिवहन निगम विवेक राणा, डायरेक्टर कॉपरेटिव सोसाइटीज रणदीप सिंह, अधिवक्ता एवं सदस्य कोली कल्याण बोर्ड डी.डी कश्यप, अधिवक्ता एवं चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर किन्नौर प्रताप नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, महिला कांग्रेस किन्नौर की अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, सदस्य सचिव किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. ओम प्रकाश यादव, उपमंडलाधिकारी कल्पा (नागरिक) अमित कल्थाईक, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

5 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

11 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

11 hours ago