रामपुर बुशहर(सुरजीत नेगी,संवाददाता),
भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट (MU) का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। यह आँकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का अक्तूबर माह का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है, जिसने वर्ष 2020-21 में दर्ज 559.484 मिलियन यूनिट (MU) के पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक मासिक कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, एनजेएचपीएस ने अक्तूबर माह में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 660.778 मिलियन यूनिट (MU) है, जो वर्ष 2010-2011 में दर्ज किया गया था।परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर जी ने एसजेवीएन प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय परियोजना के सभी कर्मियों की अनवरत मेहनत, दृढ़ प्रतिबद्धता और उच्च तकनीकी दक्षता को दिया। उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं अनुरक्षण इकाई तथा नाथपा बाँध प्रबंधन दल की निरंतर सतर्कता, टीम भावना और उत्कृष्ट कार्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है।एसजेवीएन प्रबंधन ने भी परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर तथा समस्त एनजेएचपीएस टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए सभी कर्मियों के समर्पण, एकजुटता और अनुकरणीय कार्यदक्षता की सराहना की।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…