Uncategorized

राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव व राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ सामरोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति को सहज कर ही देश का समग्र विकास सुनिश्चित होता है – जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने 30 व 31 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव एवं 30 अक्तूबर से 02 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के शुभारंभ समारोह की बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता की और किन्नौर महोत्सव का झंडा फहराकर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और जनजातीय लोगों के उत्थान, विकास व शोषण को समाप्त करने के लिए किए गए आंदोलनों को याद किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति को सहज कर ही देश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है और इसके लिए जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति, रीति-रिवाज, खान-पान व पहरावे का सरंक्षण व संवर्धन करना आवश्यक है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 30 व 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव मनाया जा रहा है और देश के तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, बिहार व उत्तराखंड राज्य के सांस्कृतिक दल व प्रदर्शनी स्टालों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखेर रहे हैं।बागवानी मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा मेले व उत्सवों के सरंक्षण के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं और मेलों के आयोजन पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है ताकि भावी पीढ़ी को हमारी प्राचीन व समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू रखा जा सके। उन्होंने कहा कि किन्नौर महोत्सव जिला की समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं का प्रतीक है और इसके आयोजन से जिला की सांस्कृतिक धरोहरों को व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों व उद्यमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उचित मंच प्रदान होता है।श्री जगत सिंह नेगी ने मॉडर्न पब्लिक उच्च विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों को बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए 50 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर राजस्व मंत्री ने विभिन्न विभागों, जनजातीय संस्कृति की विभिन्न प्रदर्शनियों व किन्नौरी मार्केट का अवलोकन किया।राजस्व मंत्री ने इसके उपरांत महोत्सव के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया।उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राजस्व मंत्री का महोत्सव के शुभारंभ समारोह में पधारने पर हार्दिक स्वागत किया और महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व स्टार नाइट का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश व देश के विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया।राजस्व मंत्री की धर्म पत्नी सुशीला नेगी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, डायरेक्टर ए.पी.एम.सी किन्नौर व शिमला उमेश नेगी, डायरेक्टर राज्य सहकारी बैंक विक्रम सिंह नेगी, डायरेक्टर ए.पी.एम.सी किन्नौर व शिमला प्रेम नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, केसर नेगी, सुखदेव नेगी, जय कृष्ण नेगी, बीर सिंह, निर्मल चंद्र, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी व महिला कांग्रेस किन्नौर की अध्यक्षा सरोज नेगी, सहायक आयुक्त एवं सचिव राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. ओम प्रकाश यादव सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

20 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

2 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

2 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

2 days ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

2 days ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

2 days ago