किन्नौर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत, रामपुर जलविद्युत परियोजना में आज एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह नुक्कड़ नाटक रामपुर जलविद्युत परियोजना के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें दैनिक जीवन की परिस्थितियों के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों और ईमानदारी एवं सामूहिक सतर्कता की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कर्मचारियों की प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहा गया।इस अवसर पर श्री विकास मरवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर जलविद्युत परियोजना ने कहा कि सतर्कता और ईमानदारी सुशासन की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपने कार्य और व्यक्तिगत जीवन में निरंतर अपनाए रखें।
ये सभी आयोजन एसजेवीएन द्वारा पारदर्शिता और नैतिक व्यावसायिक आचरण के प्रति अपने संकल्प को सुदृढ़ करते हैं।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…