Uncategorized

एनएचपीसी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत कवि सम्मेलन,

ब्यूरो रिपोर्ट,

एनएचपीसी द्वारा निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक आयोजित किए जा रहे  सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के दौरान आज दिनांक 29.10.2025 को कवि सम्मेलन, वॉकथॉन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), महेश कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त) तथा संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनएचपीसी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया।

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ने कहा कि एनएचपीसी के सभी कार्मिक सतर्क और सत्यनिष्ठ  होकर जिम्मेदारी से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। सतर्कता को वर्ष भर अनुसरण करना चाहिए और हम इसे अपने कार्यों में अपना भी रहे हैं। इन सतर्कता जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य भ्रष्टाचार के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा देना है। सतर्क और जागरूक होकर अपने आधिकारिक कार्यों को करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनएचपीसी ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के इस वर्ष का थीम ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ है। इसका तात्पर्य है कि हम सभी को मिलकर सतर्क और जागरूक होकर सतर्कता संबंधी नियमों का पालन करते रहना है। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि उपेन्द्र पाण्डेय, अनिल अग्रवंशी, शैलेन्द्र मधुर तथा कवयित्री कल्पना शुक्ला ने वीर रस, शृंगार रस और हास्य रस की कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पूर्व आज एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), महेश कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त) तथा संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनएचपीसी महोदयगण द्वारा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता का संदेश देने हेतु एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण मित्र कल्चरल सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इन कार्यक्रमों में एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के दौरान एनएचपीसी के सभी कार्यस्थलों पर निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

8 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

14 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

14 hours ago