Uncategorized

गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता — जगत सिंह नेगी

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के भवन का किया लोकार्पण

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज अपने किन्नौर जिला प्रवास के प्रथम दिन निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत चौरा में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा (कठौर) के अतिरिक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया।इस अवसर पर मंत्री ने घोषणा की कि विद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र से अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा प्रारंभ की जाएगी, जिससे स्थानीय बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त करने के और अधिक अवसर मिलेंगे।श्री नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ताकि राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके — विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में।उन्होंने यह भी बताया कि चौरा गेट, जो पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था, का पुनर्निर्माण नए ढंग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।मंत्री ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी आर्थिकी में सुधार के लिए जापानी फल एवं सेब के पौधों का रोपण करें, जिससे क्षेत्र में कृषि एवं बागवानी गतिविधियों को नया आयाम मिल सके।राजस्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रही है और वर्तमान सरकार भी आम जनता की हितैषी सरकार के रूप में उनके अधिकारों की रक्षा कर रही है।इस अवसर पर एसडीएम भावनगर नारायण सिंह चौहान, डीएसपी भावनगर राजकुमार, किनफैड निदेशक जगदीश नेगी, ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा अरुण गौतम, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

9 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

9 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

10 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

10 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

10 hours ago