Uncategorized

प्रेम, सम्भाव और एकता के संदेश के साथ शिमला में होगी श्री सत्य साई यूनिटी रन-5 नवंबर को रिज मैदान से उठेगी मानवता की एकता की मशाल

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

प्रेम,शांति और एकता का संदेश लेकर श्री सत्य साई यूनिटी रन का आयोजन 5 नवंबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा। यह आयोजन श्री सत्य साई सेवा संगठन, हिमाचल प्रदेश द्वारा भगवान श्री सत्य साई बाबा के 100वें जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।प्रदेशाध्यक्ष प्रो. योगिंदर वर्मा ने बताया कि यह रन केवल फिटनेस इवेंट नहीं, बल्कि आत्मजागृति और समरसता का अभियान है, जो हर व्यक्ति के भीतर प्रेम और मानवता की ज्योति प्रज्वलित करेगा। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की।श्री सत्य साई बाबा की जन्मस्थली प्रशांति निलयम, पुट्टपर्ती (आंध्र प्रदेश) से 17 अगस्त को पाँच दिव्य मशालों के साथ यूनिटी रन की शुरुआत हुई थी। अब तक यह अभियान देश के 60 प्रमुख शहरों में पहुँच चुका है। हाल ही में पालमपुर में आयोजित रन में 897 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।शिमला में यह आयोजन 5 नवंबर को प्रातः 9 बजे रिज मैदान से प्रारंभ होगा। प्रतिभागियों के लिए 3, 5 और 10 किलोमीटर की श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाएं 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन लिंक https:sssunityrun.ssssoindia.org या QR कोड के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।सभी प्रतिभागियों को आकर्षक टी-शर्ट, बिब नंबर, पदक, ई-सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन प्रेम, सेवा और एकता के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण का संदेश देगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: दो मामलों में 23.46 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस…

18 hours ago

बंजार महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार : सुरेंद्र शौरी

कुल्लू (आशा डोगरा , संवाददाता ), बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने राजकीय…

19 hours ago

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में 5 की मौत; 49 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटों के…

2 days ago

गिरीपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 3 जुलाई। जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल…

2 days ago

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

3 days ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

3 days ago