अपराध /दुर्घटना

सेंट्रल जेल नाहन में कैदी की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल पहुँचने से पहले तोडा दम

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पपिंदर सिंह निवासी गांव व डाकघर सासौन, तहसील एवं जिला पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पपेंद्र सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत मार्च 2026 तक की सजा काट रहा था।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल कर्मियों ने तुरंत उसे जेल डिस्पेंसरी में दिखाया, जहां से उसे डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन भेजा गया।  अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और जेल प्रशासन ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पपेंद्र सिंह को पिछले महीने मंडी जेल से नाहन शिफ्ट किया गया था, और वह गढ़वाल, उत्तराखंड का रहने वाला था। जेल प्रशासन ने कहा कि नियम अनुसार मजिस्ट्रियल जांच भी करवाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

पलभर में धंसी सड़क, खाई में गिरी कार; 6 साल की मासूम समेत दादी

ब्यूरो रिपोर्ट । चम्बा जिले के बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर भटिया के समीप गुरुवार को…

11 hours ago

बस और पिकअप में छिपा था नशे का कारोबार, शिमला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

12 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। अनुशासनहीनता और पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन के मामलों में शिमला पुलिस ने…

12 hours ago

रास्ता रोककर महिला से मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र के तहत पुलिस थाना तलाई में एक महिला…

13 hours ago

कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर बढ़ा विरोध, सिरमौर के शिक्षक भी क्रमिक अनशन में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कॉम्प्लेक्स सिस्टम…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार…

3 days ago