Categories: Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर ने खुद को मारी गोली

कुल्लू (आशा डोगरा,सब एडिटर),

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर रहे कुल्लू निवासी शांति स्वरूप ने रायसन विहाल में अपने घर में पिस्टल से खुद को गोली मारी, 64 वर्षीय शांति स्वरूप की हुई मौत, शांति स्वरूप के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, पुलिस मामले की छानवीन कर रही है। 2020 में सचिवालय से हुए थे सेवा निवृत्त सुबह साढ़े 9 बजे के करीब अपने आप को पिस्टल से सिर में मारी गोली। 64 वर्षीय शांति स्वरूप कुल्लू के रायसन विहाल में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है शांति स्वरूप 2020 सचिवालय से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह कुल्लू स्थित अपने घर में रह रहे थे। उनकी संदिग्ध हालात में मौत पर सवाल उठ रहे हैं।उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्या इसके पीछे मानसिक तनाव है या कुछ और। पुलिस हर पहलु को खंगाल रही है।पत्नी बोली, खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे में लहूलुहान हालत में मिले मृतक शांति स्वरूप की पत्नी बीना देवी ने बताया कि सुबह जब वह अपने पति को खाना खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे में वह लहूलुहान हालात में पड़े हुए थे। ऐसे में बीना देवी ने तुरंत पुलिस और अपने पड़ोसियों को सूचित किया। बीना देवी ने बताया कि सुबह उनके पड़ोस में बच्चे पटाखे भी फोड़ रहे थे। ऐसे में उन्हें गोली चलने की आवाज तो आई थी। लेकिन उन्हें लगा कि बच्चे पटाखे फोड़ रहे और यह आवाज पटाखे की है। लेकिन जब वह कमरे में पहुंची तो उन्होंने अपने पति को लहूलुहान हालत में पाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

14 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

14 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

24 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago