राजगढ़(निशेष शर्मा ,संवाददाता),
स्थानीय पुलिस ने ग्राम पंचायत सैरजगास में तैनात एक पटवारी के खिलाफ एक लाख रुपये की रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया है। यही नहीं, पुलिस ने रिश्वत देने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सैरजगास निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी थी कि पटवारी हल्का पबियाना अदबसिंह ने भूमि तकसीम के एक मामले में उससे अधिकारियों को देने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पटवारी ने राजेश कुमार को एक बैंक खाता नंबर दिया, जिसमें उसने 94 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवाए, जबकि छह हजार रुपये नकद दिए गए।राजेश कुमार ने बताया कि उसने सुप्रीतिकौर को प्रतिवादी बनाते हुए तकसीम का एक दावा दायर किया था, और पटवारी ने उसी में सहयोग देने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।पुलिस जांच में सामने आया है कि 94 हजार रुपये पटवारी के ससुर के खाते में जमा करवाए गए, जबकि छह हजार रुपये नकद पटवारी को दिए गए थे। इतना ही नहीं, रिश्वत की रकम मिलने के बाद पटवारी ने राजेश कुमार को व्हाट्सएप पर ‘धन्यवाद’ संदेश भी भेजा था।डीएसपी वी.सी. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने पटवारी अदबसिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं रिश्वत देने वाले राजेश कुमार पर भी धारा 8 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…