Categories: Uncategorized

सरकार के खिलाफ 14 और 17 अक्तूबर को सड़कों पर उतरेंगे पैंशनर्ज, जानिए क्या है वजह

शिमला (ब्युरी रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश में पैंशनर्ज अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। प्रदेश के दो प्रमुख पैंशनर संगठनों ने अलग-अलग तारीखों पर सभी जिला मुख्यालयों में धरने-प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ना तय है।हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज एसोसिएशन 14 अक्तूबर को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में टुटू ब्लॉक पैंशनर्ज इकाई की एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि टुटू ब्लॉक से सैकड़ों पैंशनर शिमला में होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।आत्मा राम शर्मा ने सरकार पर पैंशनर्ज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि 1 जनवरी 2016 से 1 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पैंशनरों की लाखों रुपए की देनदारियां बकाया हैं। मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है और 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी लंबित है।” उन्होंने सरकार से तत्काल इन मांगों को पूरा करने की अपील की।दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश के पैंशनर दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक एसोसिएशन जहां 14 अक्तूबर को प्रदर्शन कर रही है, वहीं प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने 17 अक्तूबर को जिलाधीश कार्यालयों के बाहर सांकेतिक धरने का ऐलान किया है। समिति के महासचिव भूप राम वर्मा ने बताया कि उनके प्रदर्शन को प्रदेश उच्च न्यायालय पैंशनर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन समेत 18 अन्य संगठनों ने समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

1 day ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

1 day ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 days ago