Uncategorized

सुन्हाणी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट शुरू

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता),

झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के निपटान के लिए स्थापित प्लांट ने आज से अपना कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी ने प्लांट का निरीक्षण किया और इसका विधिवत शुभारंभ करवाया। इसमें उनके साथ आसपास की पंचायतों के प्रधान भी मौजूद थे। संजीव पुरी ने बताया कि यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से न केवल क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान होगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग और जागरूकता फैलाने की अपील की। यह प्लांट स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल…

2 hours ago

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए बंद, बीबीएन के उद्योग व होटल कारोबार पर संकट

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित पूरे प्रदेश में…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ ने विद्यार्थियों को 5 ग्रेस अंक देने की मांग उठाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष…

4 hours ago

सड़क के किनारे अवैध पार्किंग के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा…

4 hours ago

सदर थाना शिमला, पुलिस की तत्परता से चोरी का मामला सुलझा — 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला के अंतर्गत पुलिस थाना सदर…

5 hours ago

सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति विभाग) डॉ. अभिषेक जैन ने किन्नौर जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति…

5 hours ago