Categories: Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में रावण दहन के साथ नवरात्रि महोत्सव का सफल समापन

रामपुर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),
श्रीश्री दुर्गा पूजा के पावन उपलक्ष्य में एनजेएचपीएस सांस्कृतिक समिति द्वारा एनजेएचपीएस ग्राउंड में माँ भगवती की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नौ दिनों तक प्रतिदिन “माँ दुर्गा” की आराधना, शांति-पाठ एवं अनुष्ठानों के माध्यम से न केवल कर्मियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया, अपितु स्टेशन से निर्बाध विद्युत उत्पादन की भी मंगलकामना की गई।पूरे उत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंडाल दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने माँ भगवती के श्रीचरणों में नमन कर निगम की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना की।उत्सव श्रृंखला के अंतर्गत 30 सितंबर को भजन संध्या तथा 01 अक्तूबर को डांडिया नाईट का आयोजन हुआ, जिसमें कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव में चार चांद लगा दिए।2 अक्तूबर को माँ भगवती की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन संपन्न हुआ। इसके उपरांत सायंकाल मानसरोवर रामलीला कमेटी, झाकड़ी द्वारा रामलीला का अंतिम चरण मंचित किया गया, जिसमें भगवान राम एवं रावण के बीच महायुद्ध का अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत हुआ। रावण ने अपनी मायावी शक्तियों एवं असीम सामर्थ्य से भगवान राम को परास्त करने का भरसक प्रयास किया, किंतु अंततः भगवान राम ने अपनी दिव्य शक्ति से रावण का वध कर धर्म एवं सदाचार की विजय का संदेश दिया। यह विजय हर वर्ष विजयादशमी के रूप में अच्छाई पर बुराई की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाई जाती है। इसके उपरांत रावण दहन संपन्न हुआ।रावण दहन के पश्चात परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने समस्त आयोजन समिति और कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए भगवान राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।रामलीला के भव्य मंचन में मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर जी ने कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय एवं संवादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से रामायण के चरित्रों को जीवंत कर उपस्थित जनसमूह को उस युग का सजीव अनुभव कराया।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

1 day ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 days ago