Categories: Uncategorized

खड्ड में डूबीं तीन बच्चियां, स्कूल बैग धोते समय हुआ हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना।

जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। स्कूल बैग धोते समय खड्ड में फिसली एक बच्ची को बचाने उतरी दो अन्य बच्चियों की भी पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार बल्ह पंचायत की तीन बच्चियां—कोमल और साक्षी पुत्री अजय कुमार तथा खुशी पुत्री मंजीत सिंह निवासी बल्ह—खड्ड में गई थीं। इसी दौरान कोमल का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगी। उसे बचाने के लिए साक्षी और खुशी भी खड्ड में उतरीं, लेकिन तेज बहाव के चलते तीनों ही बच्चियां डूब गईं।स्थानीय लोगों और परिजनों ने जब शोर मचाया तो तुरंत बच्चियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय जनता पार्टी संगडाह मंडल द्वारा 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल…

36 minutes ago

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए बंद, बीबीएन के उद्योग व होटल कारोबार पर संकट

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बऔद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित पूरे प्रदेश में…

42 minutes ago

हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ ने विद्यार्थियों को 5 ग्रेस अंक देने की मांग उठाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष…

2 hours ago

सड़क के किनारे अवैध पार्किंग के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा…

2 hours ago

सदर थाना शिमला, पुलिस की तत्परता से चोरी का मामला सुलझा — 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला के अंतर्गत पुलिस थाना सदर…

3 hours ago

सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति विभाग) डॉ. अभिषेक जैन ने किन्नौर जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सचिव (वित्त, योजना एवं जल शक्ति…

3 hours ago