Uncategorized

एक झटके में समाप्त कर दिये हिमुडा के 347 पद: भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता बोले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़…

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश के बेरोजगारों पर राज्य सरकार द्वारा एक और कुठाराघात करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में 1 लाख युवाओं को रोजगार देने वायदा किया था परंतु रोजगार देना तो दूर, अब यह सरकार विभिन्न विभागों में कईं वर्षों से सृजित सैकड़ों पदों को ही समाप्त करके रोजगार की उम्मीद में बैठे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।विनय गुप्ता ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने हिमुडा की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में एक झटके में ही 347 पद समाप्त कर दिए हैं और साथ में मुख्य अभियंता के पद को समाप्त करके एडवाइजर का पद सृजित किया है ताकि उस पद पर किसी मित्र मंडली की ताजपोशी की जा सके।विनय गुप्ता ने सरकार के इस फैसले की घोर निंदा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है और पदोन्नति की उम्मीद में बैठे हिमुडा के कर्मचारियों के भविष्य के साथ भी घोर अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ही महकमें में इतने अधिक पदों को समाप्त करना राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है।विनय गुप्ता ने कहा कि हिमाचल सरकार ने सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में वर्षों से चल रहे हिमुडा के मंडल कार्यालय को भी स्थानांतरित कर घुमारवीं ले जाने का तुगलकी फरमान जारी किया है जिससे सिरमौर के लोगों में भारी रोष फैल गया है। उन्होंने कहा कि किसी जिले से सरकारी कार्यालय दूसरे जिले में स्थानांतरित करना कतई तर्कसंगत नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकार के तर्कहीन फसलों से बेरोजगार युवाओं और हिमुडा के कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया है और प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

2 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

2 hours ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

19 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

21 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

21 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

1 day ago