Categories: Uncategorized

विधायक अजय सोलंकी ने चबाहाँ में शिरगुल महाराज जी की मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना में लिया भाग

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

विधायक अजय सोलंकी ने आज ग्राम चबहां स्थित प्राचीन शिव–काली माता मंदिर में शिवरूपी शिरगुल महाराज जी की मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया।यह वही ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़ा स्थल है, जहाँ पर नौणी-जामटा से आने वाली शिरगुल महाराज की पालकी विश्राम करती है। इसी कारण यह स्थान धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज यहाँ शिव स्वरूप शिरगुल महाराज जी की प्रतिमा स्थापना होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आस्था की नई किरण जागृत हुई है। विशेष बात यह भी है कि शिरगुल महाराज जी स्वयं विधायक अजय सोलंकी के कुल देवता हैं, जिससे यह अवसर और भी अधिक पावन और भावनात्मक बन गया।इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी शंभू भारती, दूर-दराज़ से पधारे संत-महात्मा, पंचायत के उपप्रधान सतिन्द्र ठाकुर, समाजसेवी ओम प्रकाश, प्रामोद पंडित, राम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक अजय सोलंकी ने इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को भी सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।विधायक ने इस अवसर पर कहा कि आस्था और विश्वास समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकता एवं सद्भाव के मार्ग पर ले जाते हैं।”साथ ही उन्होंने शिरगुल महाराज जी से आशीर्वाद मांगा कि वे उन्हें सदैव शक्ति प्रदान करें ताकि वे इसी तरह बिना भेदभाव के लोगों की सेवा कर सकें। उन्होंने प्रार्थना की कि शिरगुल देवता सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध बनाए रखें।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

1 day ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

3 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago