Uncategorized

किन्नौर जिला में सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित,उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसके अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने लोक निर्माण व पुलिस विभाग को जिला के संवेदनशील स्थानों में क्रैश बैरियर लगाने व यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला की आम जनता को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी व नियमों का कढ़ाई से पालना सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करने को कहा ताकि जिला में सड़क दुर्घटना को पूर्णतः समाप्त किया जा सके।बैठक में बताया कि गया जिला में वर्ष 2025 से अब तक कुल 5557 सड़क दुर्घटनाओं के मामले हैं। 202 मामले शराब पीकर गाड़ी चलाने के हैं, 4977 मामले ओवरस्पीडिंग वाहन चलाने के हैं और 38 मामले मोबाइल फोन का प्रयोग करने के हैं। इस अवधि के दौरान 172 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण को सिफारिश के लिए दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि किन्नौर पुलिस द्वारा नशा करके वाहन चलाने के मामलों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिला में शादियों के दौरान जिस घर में भी शादी होगी उस घर के नजदीक पुलिस नाका लगाया जाएगा और नशे में वाहन चलाने पर वाहन चालक का लाइसेंस सस्पेंड तक किया जा सकता है। उन्होंने जिला के सभी प्रधानों व अन्य जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आपसी समन्वय से लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि मानव जीवन अमूल्य है तथा शराब पीकर हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना जिला पुलिस का कर्तव्य है तथा क्षेत्र की प्रबुद्ब  जनता से आह्वान किया कि वे इस मुहिम में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और लोगों को सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूक करें। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, ड्रग निरीक्षक विद्या सेन नेगी, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डा अरुण गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

       

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

12 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

14 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

17 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago