Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय पझौता में व्याख्यान माला का तृतीय सत्र आयोजित


राजगढ़(निशेष शर्मा,संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय पझौता में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के बैनर तले व्याख्यान माला के तृतीय सत्र का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय उद्योग, जिला शिमला के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण स्नेही बीज वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।दीप प्रज्वलन और औपचारिक स्वागत के उपरांत डॉ. स्नेही ने राजभाषा हिंदी की व्यवहारिकता एवं हिंदी वर्तनी के शुद्ध प्रयोग विषय पर उद्बोधन दिया। उन्होंने हिंदी को हृदय की भाषा बताते हुए विद्यार्थियों को शुद्ध लेखन और शुद्ध उच्चारण के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हिना ने विषय पर अपने अनुभव साझा किए। वहीं छात्रा नेहा चौहान ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस दौरान महाविद्यालय के सभी शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

1 day ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

3 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago