Uncategorized

डा. बिन्दल ने मिश्रवाला पहुंच कर आपदा प्रभावित परिवार से की भेंट और 11 वर्षीय बालक के दुखद निधन पर जताया शोक

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने गुरूवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांव मिश्रवाला में पहुंचकर यहां भारी बारिश के कारण आई आपदा में एक 11 वर्षीय बालक के दुखद निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने हादसे में हुये नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित एवं पीडित परिवार की हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि जिला सिरमौर में भारी बारिश के आरण आई आपदा में एक और भयानक हादसा घटित हुआ है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांवटा विकास खंड में अनुसूचित जाति बस्ती के 2 परिवारों के साथ यह हृदय विदारक हादसा हुआ है जिसमें एक 11 वर्षीय बालक की मुत्यु हो गई जबकि एक अन्य बालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।गांव मिश्रवाला के हरिजन बस्ती के निवासी रोहित कुमार सुपुत्र सुरेन्द्र कुमार की भारी बारिश के कारण अपने घर की दीवार गिरने से दिवांश कुमार (पुत्र ज्ञान चंद) उम्र 11 वर्ष की दुखद मृत्यु हो गई जबकि खुशवंश पुत्र रोहित कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 11 वर्षीय दिवांश अपने पिता का इकलौता पुत्र था और हादसे में उसकी मृत्यु से इलाके में शोक की लहर है।डा. बिन्दल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को बिना देर किये आर्थिक एवं अन्य जरूरी मदद की जाये।उन्होंने कहा कि हरिपुर खोल और अगडीवाला में पिछले दिनों आई आपदा में प्रभावित परिवार अभी भी पंचायत घर और स्कूल में शरण लिये हुए हैं और सरकार की ओर से मदद की आस लगाये हुए हैं। किन्तु सरकार केवल फाईलों और कागजों में उलझी हुई है।उन्होंने कहा कि समय पर प्रभावित और पीड़ितों की मदद न होने से आपदा प्रभावित परिवार दुखी हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों की आर्थिक मदद करने में जानबूझ कर विलंब कर रही है जबकि केन्द्र सरकार की ओर से आपदा राहत में प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि प्रदेश सरकार का आपदा प्रभावितों के प्रति रवैया अत्यंत निराशाजनक है और प्रदेश सरकार के मंत्री और अन्य प्रभावशाली लोग मीडिया में बयान बहादुर बने घूम रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

50 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago