Uncategorized

अगर जीएसटी 2.0 राहत है, तो क्या जीएसटी 1.0 लूट था? – मनीष सरीन

चंबा (ओपी शर्मा,संवाददाता),

कांग्रेस कार्यकर्ता ने बीजेपी की जश्न मनाने की राजनीति पर सवाल उठाए, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया उल्लेख

डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष सरीन ने केंद्र सरकार के जीएसटी 2.0 को लेकर बीजेपी नेताओं के डोर-टू-डोर जश्न और प्रचार पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अगर नई व्यवस्था सही और राहत देने वाली है, तो फिर पिछले आठ साल से लागू जीएसटी 1.0 में जनता से अन्याय और लूट क्यों की गई?सरीन ने कहा, “बीजेपी नेता आज जीएसटी 2.0 को बड़ी उपलब्धि बताकर लोगों के घर-घर जा रहे हैं। लेकिन जनता पूछ रही है — अगर यह नया ढांचा सही है, तो क्या पुराना गलत था? आठ साल तक परिवारों और व्यापारियों को क्यों परेशान किया गया? क्या यह स्वीकार नहीं है कि जीएसटी 1.0 असफल और बोझिल था?”सरीन ने बताया कि कांगड़ा–चंबा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को भी मजबूरन गुरुवार को सर्किट हाउस, चंबा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी और जीएसटी 2.0 का बचाव करना पड़ा। “अगर यह सुधार वास्तव में जनता के हित में होता तो इसे जनता खुद महसूस करती। बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रचार करने की ज़रूरत क्यों है? यह इस बात का सबूत है कि जीएसटी 1.0 गलत था,” सरीन ने कहा।जीएसटी 1.0 (2017): पाँच स्लैब — 0%, 5%, 12%, 18%, 28% + उपकर। जटिल, उलझनभरा और छोटे व्यापारियों व उपभोक्ताओं पर भारी बोझ।जीएसटी 2.0 (2025): स्लैब घटाकर अब 5% और 18% किए गए, साथ ही 40% का नया लग्ज़री/पाप वस्तु स्लैब जोड़ा गया। सीमेंट, दोपहिया वाहन, छोटे कार और उपभोक्ता सामान 28% से घटाकर 18% में। जीवन व स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को छूट दी गई।सरीन ने बीजेपी से सवाल किये की “अगर जीएसटी 2.0 सही है तो जीएसटी 1.0 गलत क्यों था?”“आठ साल तक झेलनी पड़ी महँगाई और व्यापारियों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा?”“अपने ही गलत फ़ैसले को सुधारकर बीजेपी किस हक़ से जश्न मना रही है?”सरीन ने कहा कि वे किसी भी सुधार का स्वागत करते है जो जनता को राहत दे, लेकिन बीजेपी की ढोंगी राजनीति और जश्न को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। “आठ साल बाद सुधार करके इसे उपलब्धि बताना जनता का अपमान है। बीजेपी को जश्न मनाने की बजाय जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए,” उन्होंने कहा। बयान जारी करते समय मनीष सरीन के साथ राजेश चोभियाल, इच्छा राम टंडन, रजत शर्मा, योगराज महाजन, विशाल सिंह, विकास सिंह व विकास धीमान मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

19 minutes ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

14 hours ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

18 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

21 hours ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

22 hours ago

कुल्लू के बाड़ी स्कूल में खीर से नहीं, दूषित पानी से बीमार हुए थे विद्यार्थी

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़ी में विद्यार्थियों के बीमार होने के…

2 days ago