Categories: Uncategorized

पहाड़ी इलाकों में तापमान बढ़ा… जानिए कितने दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू होते ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। धूप खिलने से पहाड़ी इलाकों में तापमान बढ़ गया है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला और अन्य हिस्सों में भी तेज धूप ने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान जताया है कि 2 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। वहीं अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से प्रदेश से विदा हो सकता है। मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल रामपुर बुशहर और आसपास के क्षेत्रों से गुजर रही है।इस बार का मानसून हिमाचल के लिए भारी नुकसान छोड़कर जा रहा है। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि राज्य को करीब 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें सरकारी और निजी संपत्तियां दोनों शामिल हैं। खासकर सड़क नेटवर्क, कृषि भूमि और बागवानी को गहरी चोट पहुंची है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन सेरटी में कच्चे टैंक में मिला व्यक्ति का शव

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज…

11 hours ago

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…

15 hours ago

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

2 days ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

2 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

2 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

3 days ago