Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” सफाई अभियान का आयोजन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
भारत सरकार व निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का आयोजन किया जा रहा है I इसी कड़ी में 25 सितंबर, 2025 को परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर जी की अध्यक्षता में झाकड़ी मार्केट के नजदीक “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में एनजेएचपीएस के अधिकारी/कर्मचारी, सीआईएसएफ यूनिट झाकड़ी, महिला मंडल झाकड़ी, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के बच्चों सहित 250 लोगों ने भाग लिया तथा गैर बायोडिग्रेडेबल कूड़ा निष्पादन के लिए भेजा ।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर जी ने कहा कि भारत सरकार तथा एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के उचित मार्गदर्शन से इन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर जी ने इस सफाई अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी लोगों की सराहना की । इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसएफ, परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

11 hours ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

15 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

18 hours ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

19 hours ago

कुल्लू के बाड़ी स्कूल में खीर से नहीं, दूषित पानी से बीमार हुए थे विद्यार्थी

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़ी में विद्यार्थियों के बीमार होने के…

1 day ago

शिमला के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को उस समय…

2 days ago