Uncategorized

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पिओ में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

  रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी,संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में आज आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कल्पा विकास खंड के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी घनश्याम दास ने की।परियोजना अधिकारी घनश्याम दास ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के हर एक व्यक्ति को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि सभी लोगों का समग्र विकास व उत्थान संभव हो सके। इसके अलावा इस अभियान के माध्यम से धरातल पर जनजातीय क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता उप्तन्न करना है ताकि देश के बदलते परिदृश्य में आधुनिक सोच के नई पीढ़ी के जनजातीय युवा नेता तैयार किए जा सकें।उन्होंने बताया कि जनजातीय समाज को सशक्त बनाने के लिए धरातल पर सशक्त नेतृत्व होना अनिवार्य है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में समग्र एवं समावेशी विकास को संबल मिल सके। इसके अतिरिक, आदि कर्मयोगी संस्था सेवा, समर्पण, संकल्प तथा सामुदायिक भागीदारी तथा स्थानीय व सार्वजनिक संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करता है ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि जिला के 69 गांव में एक आदि सेवा केंद्र खोला जाएगा और लोगों को योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा-वर्कर व पंचायत जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।आयोजित कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी कल्पा विनय नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

9 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago