Uncategorized

ज्वालामुखी शक्तिपीठ में तीन नवरात्रों तक 53 लाख का चढ़ावा,मंदिर प्रशासन ने किए स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक व्यापक प्रबंध

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा,संवाददाता),

शारदीय अश्विन नवरात्रों में शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से इस बार भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य शिविर, लंगर व्यवस्था, पंक्तिबद्ध दर्शन प्रणाली, पेयजल सुविधा और सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर हर स्तर पर इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि पांचवें नवरात्र के दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। स्कंदमाता की आराधना से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह माता पुत्र दात्री मानी जाती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं।उन्होंने बताया कि अब तक तीसरे नवरात्र तक श्रद्धालुओं द्वारा 53 लाख 13 हजार रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया है। इसके अतिरिक्त 470 यूरो और 10 पाउंड की विदेशी मुद्रा भी भेंट की गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।भक्त प्रतिदिन  कतारों में माता ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन कर रहे हैं और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा है।मंदिर न्यास की ओर से सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

5 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

3 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 days ago