नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गौरव पुत्र स्वर्गीय अमन कुमार निवासी गांव तेही, अर्नोल, यमुनानगर (जगाधरी) के रूप में हुई है। मृतक गौरव मैनथापल में अपनी एक पंक्चर की दुकान चलाता था। घटना उस समय हुई जब गौरव अपनी दुकान के बाहर खड़े ट्रक के टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान, अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और टायर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि गौरव को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार शाम 6 बजे घटना की पुष्टि करते हुए सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, योगेश रॉल्टा ने बताया कि सूचना मिलते ही काला अंब थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…