राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ क्षेत्र का छोटा सा गाँव टाली भुज्जल आज गर्व से सराबोर है। कारण है यहां के होनहार वैज्ञानिक डॉ. रितेश वर्मा की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि। प्रतिष्ठित एल्सेवियर और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की संयुक्त रूप से जारी वर्ष 2025 की वैश्विक रैंकिंग में डॉ. वर्मा का नाम लगातार दूसरे साल विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ है।डॉ. वर्मा वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह उपलब्धि लंबे शोध कार्य, उच्च स्तरीय प्रकाशनों और अथक परिश्रम का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि वे वर्ष 2024 में भी इसी सूची में शामिल थे।इस सम्मान की खबर से उनके माता-पिता शकुंतला वर्मा और निकाराम वर्मा सहित पूरा परिवार और गांववासी खुशी से झूम उठे हैं। राजगढ़ और आसपास के बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों – प्रधानाचार्य भूप सिंह वर्मा, दुर्गा सिंह वर्मा, रविन्द्र शर्मा, निहाल रापटा, सुखराम शर्मा, संदीप शर्मा और ओम प्रकाश चौहान – ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. वर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी और उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला देगी।डॉ. वर्मा का लगातार दूसरा चयन यह साबित करता है कि अगर समर्पण और मेहनत से कार्य किया जाए तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान पाना कोई असंभव सपना नहीं है।
ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…