Categories: Uncategorized

चिन्मय स्कुल नौनी से एक लड़की को फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त

सोलन (नरेन्द्र कुमार,संवाददाता),

दिनांक 23-09-2025 को क्षेत्रिय अस्पताल सोलन से पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि चिन्मय स्कुल नौनी से एक लड़की को फंदा लगाने के कारण उपचार हेतू क्षेत्रिय अस्पताल सोलन लाये हैं जिसकी मृत्यु हो चुकी है । इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम क्षेत्रिय अस्पताल पंहुंची जहां पर आपातकालीन कक्ष में एक लडकी मृत हालत में पाई गई। सरसरी तस्दीक करने पर उक्त मृतक लड़की का की पहचान कुमारी युटोन पुत्री श्री रिन्चन कुंगा निवासी गांव शक्ति डा०खा० खारी तह० व यु०टी० लदाख उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई। मौका पर स्कुल प्रशासन व अन्य लोग भी मौजूद थे। मौका पर मौजूद लोगों के सामने मृतका के शव का पुलिस टीम द्वारा गहनता से निरीक्षण किया निरिक्षण के दौरान उसके शरीर पर गले में रंगड के ईलावा किसी भी प्रकार के चोट खरोंच के निशान न पाये गये । मौका पर लोगों के ब्यान लेखबद्ध किये गये। सरसरी जांच पर पाया गया कि मृतका चिन्मय स्कूल में जमा एक छात्रा थी तथा मृतका के पैर में काफी समय से बहुत ज्यादा दर्द रहता था तथा सांईस का सब्जैक्ट लेने के कारण भी वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहती थी | मृतका ने एक दिन पहले भी अपने पिता से फोन पर बात की थी जो रो रही थी | दिनांक 23-09-2025 को भी उसने क्लास जाने से मना किया तथा अपने कमरा में ही आराम कर रही थी। जब मृतका के कमरा के सभी छात्र क्लास लगाने के लिये चले गये थे तो उसके बाद अकेले में मृतका ने स्टॉल से फंदा लगा लिया था जब स्कुल की सफाई कर्मचारी 9/9.30 बजे प्रातः उसके रिहायिशी कमरा में सफाई के लिये आई तो उक्त लड़की को उसने फंदे पर झुलते हुए देखा जिस पर उक्त सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना स्कुल प्रशासन को दी जिन्होंने मौका पर आकर मृतका को फंदे से नीचे उतारकर उसे तुरंत उपचार हेतू क्षेत्रिय अस्पताल सोलन लेकर आये जहां पर चिकित्सकों ने चैक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया । जांच के दौरान मौका का निरीक्षण एस०एफ०एस०एल० की टीम से भी करवाया गया। निरीक्षण के दौरान मौका से बेड पर से एक हस्तलिखित नोट भी ब्रामद हुआ है जो लदाखी भाषा में लिखा गया है जिसकी जांच की जा रही है। मौका से एक स्टाल जिसमे स्कूल की बेल्ट लगी थी जिससे मृतिका ने फंदा लगये था को कब्जा पुलिस में लिया गया| मृतका की मृत्यु के सन्दर्भ में उसके माता पिता को सूचित किया गया है जिनके पंहुचने के उपरान्त मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। अभी तक किसी ने भी उसकी मृत्यु पर कोई शक शुबा जाहिर न किया है फिर भी मामलें में जांच प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जारी है । मामले में धारा 194 बी०एन०एस०एस० 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

16 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

19 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

22 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

22 hours ago