Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
भारत सरकार व निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है | इसी कड़ी में दिनांक 23.09.2025 को नगर परिषद रामपुर के सफाई कर्मचारियों के लिए नगर परिषद रामपुर, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवम् आयुष विभाग रामपुर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। डॉ. आदित्य, पीएचसी, रामपुर, डॉ. ज्योत्सना शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, आयुष विभाग, रामपुर ने स्वास्थ्य शिविर में सफ़ाई कर्मचारियों के स्वस्थ जांच की और उन्हें दवाइयां भी प्रदान किए गए। कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की भी स्वास्थ्य जाँच की और दवाइयां भी दी गई | स्वास्थ्य जाँच के साथ नगर परिषद रामपुर के 100 सफाई कर्मचारियों के निशुल्क ब्लड टेस्ट, लिपिड प्रोफ़ाइल, सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी, विटामिन डी, बी 12, कैल्शियम, टीएफटी, फीवर प्रोफाइल टेस्ट करवाए गए और उन्हें स्वच्छता किट भी प्रदान की गई। इस स्वास्थ्य शिविर का कुल 110 लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर जी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के गरिमा को बनाये रखना है । इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी बाबू राम एवं उप महाप्रबंधक (सीएसएआर) कौशल्या देवी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डैम साईट में भी सफ़ाई अभियान चलाया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

54 minutes ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 hour ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

4 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

16 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

16 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago