ब्यूरो रिपोर्ट,सोलन
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के कार्यालय (मुख्यालय) से प्राप्त पेंशन, जी.पी.एफ. अदालत एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन 12 सितम्बर 2025 को जिला सोलन में मुख्यालय स्तर पर किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधीश मनमोहन शर्मा द्वारा किया गया। वरिष्ठ उप महालेखाकार (लेखा व वी.एल.सी.) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में पेंशन व सामान्य निधि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। वरिष्ठ लेखा अधिकारी जूधीया राम चौधरी, हंसराज हीर और राजेंद्र चंदेल ने पेंशन व जी.पी.एफ. से संबंधित पी.पी.टी. प्रस्तुत की। साथ ही सहायक लेखाधिकारी सुधीर राणा ने लेखों की गुणवत्ता एवं महत्ता पर विशेष प्रस्तुति दी।
कार्यशाला में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य सलाहकार शमशेर ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, NPSEA राज्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष दीपक ओझा व ईश्वर ठाकुर ने उपस्थित AG ऑफिस के पदाधिकारियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी गोपीचंद शर्मा, आहरण एवं संवितरण अधिकारी, मंडलीय लेखा अधिकारी, कोष अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि शामिल रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर वरिष्ठ लेखा अधिकारी जूधीया राम चौधरी ने नियमों के अंतर्गत स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किए।
कार्यशाला के अंत में उपमहालेखाकार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और इसके सफल आयोजन की घोषणा की। इस पहल से पेंशन व सामान्य निधि मामलों में गुणवत्ता व समय पर निपटान सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…