Uncategorized

रोहित ठाकुर ने कुड्डू पंचायत में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

कुड्डू-सराजी मार्ग और शिलोल सड़क को कर दिया गया है बहाल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के उप मण्डल जुब्बल की सीमावर्ती पंचायत कुड्डू में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। गौरतलब है कि उप मण्डल जुब्बल के अंतर्गत कुड्डू पंचायत में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। हालांकि इस क्षेत्र की मुख्य सड़क कुड्डू-सराजी मार्ग को आज बहाल कर दिया गया है।रोहित ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष बरसात के मौसम के दौरान हिमाचल में अभूतपूर्व क्षति हुई है और उनका विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। बाढ़ और भुस्खलन के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। ऊपरी शिमला के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग-705 (ठियोग-हाटकोटी मार्ग) और राष्ट्रीय राजमार्ग-707(हाटकोटी-पावंटा साहिब मार्ग) अलग-अलग स्थानो पर क्षतिग्रस्त हुए हैं, किन्तु लोक निर्माण और पुलिस विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्रियाशीलता और सजगता के चलते इन दोनों राजमार्गो पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। इस अपादा के दौरान जुब्बल मण्डल के अंतर्गत सड़कों को 57 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। हालांकि सेब सीज़न के मद्देनज़र सभी सम्पर्क मार्गो को बहाल किया जा चुका है। साथ ही खनाशनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीमावर्ती शिलोल सड़क को भी बहाल कर दिया गया है जिससे कि बागवानों को अपना सेब समय पर मंडी तक पहुँचाने में सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त जुब्बल और सरस्वती नगर के अंतर्गत 8 घर पूर्ण रूप से और 103 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावितों को सरकार द्वारा नियमानुसार राहत प्रदान की जा रही है।शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस परिस्थिति में उनकी प्राथमिकता बागवानों की सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना है क्योंकि सेब ही यहाँ के लोगों आजीविका का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने बताया कि वह सभी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है और मुख्य मार्ग के साथ-साथ सभी सम्पर्क मार्गो को भी बहाल किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त बाकी सड़कों को भी दिन रात खोलने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा “मंडी माध्यस्ता योजना” के अंतर्गत जुब्बल के 28 केंद्रों में सक्रिय रूप से सेब ख़रीदा जा रहा है और अब तक 11000 मिट्रिक टन सेब ख़रीदा जा चुका है। बिजली और पेयजल सुविधाओं के विषय पर चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि भारी बरसात के कारण विद्युत और जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं को भी क्षति पहुंची है। वर्तमान में बिजली की सप्लाई को बहाल कर दिया गया है और पेयजल की योजनाओं को भी आस्थाई तौर पर बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सभी विभागों के कर्मचारी तत्परता से कार्य कर रहें हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सोलंग, पंन्द्राणु, झलटा और गिलटाड़ी पंचायतों से आये ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित किया।इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, डीएसपी रोहड़ू, बीडीओ जुब्बल, नाइब तहसीलदार सरस्वती नगर के अतिरिक्त सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

5 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago