मुख्य समाचार

बंजार विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे विधायक सुरेंद्र शौरी

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने रविवार को लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलकर बंजार मुख्यालय पहुँचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। बंजार क्षेत्र की मुख्य सड़क NH-305 पिछले एक माह से बड़े वाहनों के लिए बंद है और वर्तमान में सभी प्रकार के आवागमन के लिए अवरुद्ध है। क्षेत्र में न तो विद्युत सेवा बहाल हो पाई है और न ही नेटवर्क सुविधा सुचारु हो सकी है। साथ ही, सभी ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा, “बंजार घाटी इस समय विकट संकट से गुजर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में हैलीकॉप्टर के माध्यम से राशन सामग्री पहुँचाई जा रही है, परंतु मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण स्थिति बेहद कठिन हो गई है। वे पूरी घाटी का पैदल दौरा कर हर प्रभावित परिवार से मिलेंगे, उनका दुख-दर्द साझा कर राहत पहुँचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा है कि हर आपदा प्रभावित को राहत सुनिश्चित की जाएगी। आपदा की इस गंभीर परिस्थिति में आपसी सहयोग से ही हम इस संकट से उबर सकते हैं।” विधायक ने प्रशासन को प्रभावितों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा दीर्घकालिक बहाली कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

3 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

20 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

20 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

21 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

21 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

21 hours ago