Uncategorized

हाटी विकास मंच ने डंगरा (Dangra) के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग हेतु दस्तावेज़ जमा किए

शिमला (हेमंत चौहान, संवाददाता),

प्रदेश हाटी विकास मंच पंजीकृत, हिमाचल प्रदेश ने आज डांगरा (Dangra) को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) टैग दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सभी आवश्यक दस्तावेज़ हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE) में प्रस्तुत कर दिए हैं। प्रदेश हाटी विकास मंच पंजीकृत के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने बताया कि इन दस्तावेज़ों में डांगरे का विस्तृत विवरण, परंपरागत निर्माण विधियां, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व, उत्पादन क्षेत्र से जुड़े साक्ष्य, तथा फोटोग्राफिक प्रमाण शामिल हैं।

डांगरे का सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व
डांगरे का सिरमौर जनपद के ट्रांस–गिरी क्षेत्र की गौरवशाली धरोहर है। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, इसका संबंध भगवान परशुराम के दिव्य अस्त्र फरसा से माना जाता है। ट्रांस–गिरी क्षेत्र में भगवान परशुराम को कुलदेवता के रूप में पूजा जाता है और श्री रेणुका जी मंदिर इसका प्रमुख तीर्थस्थल है। डांगरा केवल एक सांस्कृतिक प्रतीक ही नहीं बल्कि साहस और सुरक्षा का भी द्योतक रहा है। प्राचीन काल में समुदाय के लोग इसे जंगलों में अपने साथ रखते थे और यह राजपूत कुलों द्वारा युद्धों में भी प्रयोग किया जाता था। इसके अतिरिक्त, हर वर्ष 11 जनवरी को मनाए जाने वाले माघी त्यौहार में डांगरे का विशेष धार्मिक उपयोग होता है।

हेरिटेज व रोजगार से जुड़ा पहलू
आज भी स्थानीय मेले, त्यौहारों और लोक-नृत्यों में डांगरे का प्रयोग किया जाता है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ता है। जीआई टैग मिलने से न केवल इस विरासत को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि इससे पारंपरिक कारीगरों को आजीविका भी मिलेगी और सिरमौर की पहचान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त होगी। प्रदेश हाटी विकास मंच के कोषाध्यक्ष एडवोकेट वी एन भारद्वाज ने कहा कि जिस प्रकार सिरमौरी लोइया को जीआई टैग दिलाने की प्रदेश हाटी विकास मंच ने प्रक्रिया की थी, उसी प्रकार डांगरे का पंजीकरण भी हाटी समाज और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होगा। इस मौके पर प्रदेश हाटी विकास मंच के महासचिव डॉक्टर अनिल भारद्वाज , संगठन महामंत्री मोहन शर्मा,मुख्य प्रवक्ता विवेक तोमर , कानूनी सलाहकार एडवोकेट रोहन तोमर , सतपाल चौहान , रिसर्च स्कॉलर राजेश पोजटा, आदि उपस्थित रहे

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

9 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

9 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

9 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

9 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

12 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

17 hours ago