नाहन (संध्या कश्यप),
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला सिरमौर छात्र हितों को लेकर ABVP सिरमौर का प्रतिनिधि मंडल मिला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री से
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधि मंडल, प्रदेश सह मंत्री ABVP हिमाचल प्रदेश मनीष बिरसांटा की अध्यक्षता में, प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्रीमान विक्रमादित्य सिंह जी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिला सिरमौर के विभिन्न महाविद्यालयों में व्याप्त समस्याओं और छात्रों को हो रही कठिनाइयों को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।ABVP ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि संगठन 1949 से ही राष्ट्र पुनर्निर्माण एवं शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। समय-समय पर परिषद ने सरकार और प्रशासन के समक्ष छात्रों के मुद्दों को मजबूती से रखा है। इसी क्रम में सिरमौर जिला के कॉलेजों में बुनियादी ढांचे, यातायात सुविधाओं और शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों को लेकर यह मांग पत्र सौंपा गया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से आठ मांगें रखी गईं, जिनमें—
प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा ने मंत्री जी को अवगत कराया कि इन समस्याओं के चलते जिले के हजारों छात्र प्रभावित हो रहे हैं और उनका शैक्षणिक माहौल बाधित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इन मुद्दों पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को शीघ्र निर्देश जारी कर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना उनकी प्राथमिकताओं में है, और सिरमौर जिला की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।इस दौरान जिला संयोजक वंश भंडारी, निखिल, निखिल भारद्वाज, मासूम, रमन, प्रियंका, पंकज, साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनीष बिरसान्टा ने कहा कि यदि इन मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस ज्ञापन को गंभीरता से लेगी और जल्द ही जिला सिरमौर के छात्रों को राहत मिलेगी।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…