मंदी (नितेश सैनी),
धर्मपुर से हमीरपुर जा रही एक नीजि बस चलाल के पास मलबे की चपेट में आ गई। घटना वीरवार दोपहर की है। हादसे के समय बस में 20 से अधिक लोग सवार थे, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार यह नीजि बस धर्मपुर से हमीरपुर वाया सरकाघाट जा रही थी। जैसे ही बस चलाल के पास एक छोटे से नाले के पास पहुंची तो अचानक उस नाले से भारी भरकम मलबा सड़क पर आ गया। इतने में चालक कुछ समझ पाता बस पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ चुकी थी और यह मलबा बस के अंदर जा घुसा था। चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरेजेंसी डोर के माध्यम से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। डरे सहमे यात्रियों ने जैसे तैसे कूद-फांदकर अपनी जान बचाई। गणीमत यही रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी और न ही कोई जानी नुकसान हुआ है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मशीनरी को मौके पर भिजवाकर मलबे को हटा दिया गया है और बस को निकालकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को यहीं पर सड़क मार्ग करीब तीन घंटों तक बाधित रहा। यहां पहले भी मलबा आया हुआ था जिसे तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया था। उसके बाद जब बस यहां से गुजरी तो फिर से मलबा आ गया और बस इसकी चपेट में आ गई। इसके बाद चार घंटे मलबा हटाने में और लगे। शाम करीब पांच बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…