Uncategorized

नाहन जेल में कुख्यात अपराधी की साजिश का पर्दाफाश, जेलर की हत्या की रची थी योजना — एक आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप,नाहन

नाहन सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय उर्फ “मेंटल” की एक सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है। अजय ने जेल के भीतर से मोबाइल फोन के जरिये जेल अधीक्षक भानु प्रताप शर्मा की हत्या की योजना बनाई थी। फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।डीएसपी (मुख्यालय) रामाकांत ठाकुर ने बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। एसआईटी प्रमुख सुरेश मेहता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत विशाल नामक युवक को पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर से दबोचा गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और इस षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, यह बातचीत पिछले महीने की है, जब अजय ने जेल के भीतर से विशाल को फोन कर कहा — “जेलर को खत्म करना है।” जैसे ही यह बात जेल प्रशासन के संज्ञान में आई, मामला पुलिस तक पहुंचा और तीन दिन पहले नाहन में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।गौरतलब है कि अजय उर्फ “मेंटल” वही अपराधी है, जिसने कुछ समय पहले नालागढ़ कोर्ट परिसर में गोलीबारी की थी। वह पहले से ही कई संगीन मामलों में न्यायिक हिरासत में है और एक हाई-प्रोफाइल अपराधी माना जाता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago