Categories: Uncategorized

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर किया खेद प्रकट

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला चम्बा के तीसा उपमण्डल के समीप शाहवा पधरी नामक स्थान पर हुए भयानक तथा दिल दहलाने वाले
सड़क हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। गौरतलब है कि उक्त स्थान पर गत रात्री कार संख्या HP 44-4246 दुर्घटना ग्रस्त हुई है, जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्य तथा 2 अन्य
यात्री सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपने शोक सन्देश में पठानिया ने कहा‍ कि यह दुर्घटना हृदय विदारक, आकस्मिक तथा अकाल मृत्यू पूर्ण थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। पठानियां ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवदेना प्रकट की हैं तथा मृतकों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है। पठानियां ने जिला प्रशासन को इस मुश्किल घड़ी में परिजनों को पूर्ण सहयोग तथा हर सम्भव सहायता मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। पठानिया ने प्रदेश के सभी नागरिकों से भी आग्रह किया है कि बरसात के दिनों में सड़कों की स्थिती खराब होने की वजह से अपने वाहन को नियंत्रित तरीके से चलाएँ तथा सावधानी बरतते हुए सुरक्षित अपने गणतव्य तक पहुँचें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago