Uncategorized

पंचायतीराज संस्थाओं व नगर निकायों की निर्वाचक नामावली की तैयारी को बैठक आयोजित

बिलासपुर (मनदीप राणा),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत पंचायतों एवं नगर निकायों के लिए मसौदा निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने को लेकर अहम् बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित वर्चुअल माध्यम से जिला के एसडीएम, तहसीलदार तथा बीडीओ ने भी भाग लिया।
बैठक में इलेक्ट्रोरल रोल मैनेजमेंट सिस्टम (ईआरएमएस) पोर्टल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ईआरएमएस का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में पंचायतों एवं नगर निकायों के मतदान केंद्रों की मैपिंग जिला, उपमंडल एवं खंड स्तर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। दूसरे चरण में मतदाताओं का सत्यापन, मतदाताओं की मैपिंग, मसौदा निर्वाचक नामावली की पूर्वावलोकन प्रति का मुद्रण, विशेष ग्राम सभा/नगर सभा की बैठक का आयोजन तथा कार्य स्थिति से मसौदा स्थिति में परिवर्तन जैसी गतिविधियों के कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम को इस संबंध में उपमंडल स्तर पर खंड विकास अधिकारियों के साथ जल्द बैठक करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम को यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित अधिकारी ईआरएमएस पोर्टल को लेकर प्रशिक्षित हों ताकि ब्लाॅक स्तर पर भी यह जानकारी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों से ईआरएमएस पोर्टल से जुड़ी तमाम गतिविधियों को समयबद्ध पूर्ण करने के भी निर्देश दिए ताकि पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
राहुल कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शैड्यूल के तहत सभी कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा निर्वाचक नामावली के अद्यतन एवं शुद्धिकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कार्य को गंभीरता से करने के भी निर्देश दिये।
इस मौके पर सहायुक्त नरेंद्र आहलुवालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

14 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

14 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago