राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ क्षेत्र का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध गुग्गा नवमी मेला आगामी 17 व 18 अगस्त को पबियाना में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा । मेला प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें अमर दत , संजीव ठाकुर और प्रेम ठाकुर को उपाध्यक्ष, हरदेव कुमार को सचिव, पदमदेव, संजीव और सुरेन्द्र को उप सचिव, राजेन्द्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । जबकि नरेश, विवेक, सतपाल, रणजोत , सुखदेव, सोहन सिंह और विनोद को मुख्य सलाहकार तथा कविल देव व सुरेन्द्र को प्रवक्ता और नरेन्द्र, प्रेमपाल और मनीष को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ गुग्गा महाराज की पारंपपरिक पूजा से होगा । मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी माली जीतने वाले को 31 हजार और छोटी माली में 15 हजार रूपये का ईनाम रखा गया है । उन्होने बताया कि यह मेला गैर राजनैतिक होगा तथा मेला कमेटी में उसी व्यक्ति को शामिल को किया गया है जो बीते पांच वर्षोे से कमेटी का सदस्य रहा हो । उन्होने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग दें ताकि मेला देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहरीन प्रबंध हो सके ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…