Uncategorized

सिरमौर जिला कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन — कुलदीप राणा अध्यक्ष नियुक्त

विनय भगनाल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, युवाओं को खेल की ओर लाने पर विशेष जोर

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

सिरमौर जिला कबड्डी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला सोलन कबड्डी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय भगनाल ने की बैठक में अध्यक्ष: कुलदीप राणा महासचिव: वीर सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष: जवाहर देसाई को चुना गया | विनय भगनाल ने इस अवसर पर कहा कि सिरमौर जिला ने अतीत में भी राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाएं दी हैं, और आने वाले समय में भी हमारा उद्देश्य रहेगा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को युवाओं के बीच प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सिरमौर जिले में कबड्डी को और अधिक मजबूत, संगठित और सक्रिय बनाने के लिए गांव-गांव तक पहुंचकर खिलाड़ियों की पहचान व प्रशिक्षण का कार्य करेगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मनीष भगनाल, जयप्रकाश, राहुल चौहान, सुभाष, जयदेव, सुनील, रोहित, अजय, विकास, सुरेश, मनोज सहित कई अन्य खेलप्रेमी व समाजसेवी भी उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह टीम आने वाले समय में जिला सिरमौर को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago