Uncategorized

पतलीकूहल में पहाड़ी से गिरे पत्थर, सब्जी के खोखे को नुकसान – बड़ी दुर्घटना टली

कुल्लू (आशा डोगरा) :

रविवार सुबह पतलीकूहल चौक के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार रात की भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस घटना में एक सब्जी का खोखा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि पास से गुजर रही एक निजी बस इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार को दिन और रात दोनों समय हुई तेज बारिश के चलते पहाड़ी कमजोर हो चुकी थी, जिससे पत्थर खिसककर नीचे गिरने लगे। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यदि वह बस मलबे की चपेट में आ जाती, तो बड़ी संख्या में यात्री हताहत हो सकते थे।लोगों ने यह भी सवाल उठाए हैं कि पतलीकूहल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अवैध रूप से खोखे कैसे बन रहे हैं? अगर भविष्य में किसी ऐसे खोखे में जनहानि होती है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी?घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाकर मार्ग को साफ किया और फिर से आवाजाही सुचारु हो सकी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पहाड़ी की सुरक्षा के लिए स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में जमीन विवाद ने बिगाड़े पारिवारिक रिश्ते! ससुर-बहू आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाया केस

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…

13 hours ago

रेणुका जी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर सीट पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…

13 hours ago

पत्नी के लिए दवाई लेने निकले थे ईश्वर दास, लक्कड़ बाजार में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…

17 hours ago

हिमाचल में महंगाई की मार! चीनी, जीरा और हल्दी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…

22 hours ago

तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…

23 hours ago

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

2 days ago