Uncategorized

उपायुक्त ने की समेज आपदा प्रभावितों के लिए किये जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामपुर उपमंडल के सरपारा पंचायत के समेज क्षेत्र में बीते वर्ष आई आपदा में प्रभावितों को मुहैया करवाए जा रहे पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबधित क्षेत्र के एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक में फैसला लिया गया कि विशेष राहत पैकेज 2024 के तहत प्रभावितों को मुहैया करवाई गई सहायता के कार्यों के तीव्रता लाई जाए। सभी प्रभावितों के पुनर्वास से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा गई। समेज आपदा के दौरान मृतकों को डेथ सर्टिफिकेट जारी करने की मौजूदा स्थिति के बारे में भी रिपोर्ट ली गई।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष राहत पैकेज के तहत जारी वित्तीय सहायता में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रभावितों को सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्धारित सहायता मुहैया करवाना फील्ड स्टाफ व अधिकारी सुनिश्चित करें। पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ उचित और सही रिपोर्टिंग के साथ ही आला अधिकारियों को कार्यों के बारे में सूचित करें।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को तकलेच क्षेत्र के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फेसिंग की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडीएम (लॉ एंड आर्डर) पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

23 minutes ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

29 minutes ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

1 hour ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

1 hour ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago