Uncategorized

एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला(कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन

भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार केन्‍द्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों में राजभाषा हिन्‍दी के प्रयोग को बढ़ाने के उद्देश्‍य से एसजेवीएन लिमिटेड की अध्‍यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन आज एसजेवीएन कारपोरेट मुख्‍यालय, शिमला में किया गया।  इस बैठक की अध्‍यक्षता एसजेवीएन के कार्यकारी निदेशक(मानव संसाधन), चन्‍द्र शेखर यादव ने की ।  इस अवसर पर निगम के महाप्रबंधक(राजभाषा), आशीष पंत सहित नराकास-2, शिमला के केन्द्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों के प्रमुख उपस्थित रहे| बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक(मानव संसाधन), चन्‍द्र शेखर यादव ने राजकीय कार्यों में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया, अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि सभी सदस्‍य कार्यालय अपने-अपने कार्यालय में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी गति को बनाए रखते हुए अधिकतम कामकाज हिंदी में संपन्‍न करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।  बैठक में उपस्थित महाप्रबंधक (राजभाषा) तथा सदस्‍य-सचिव, आशीष पंत ने नराकास सदस्‍य कार्यालयों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा गत बैठक की अनुवर्ती कार्यवाही/कार्यक्रमों की संक्षिप्‍त जानकारी दी। बैठक में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया, साथ ही समिति द्वारा विभिन्‍न हिंदी प्रतियोगिताओं तथा कार्यशालाओं का आयोजन किए जाने पर भी सहमति बनी। इस बैठक में विभिन्न केन्‍द्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों के 52 अधिकारियों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

25 minutes ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

31 minutes ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago