मुख्य समाचार

आगामी 04 से 06 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला – उपायुक्त

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित हुई जिसमें विधायक पच्छाद रीना कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर भी उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आगामी 04 से 06 सितंबर 2025 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 04 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में मेले के दौरान शोभायात्रा, कानून व्यवस्था, विद्युत, पानी, यातायात, सफाई, अग्निशमन, चिकित्सा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दंगल, विभागीय प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने इन आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप समितियों के गठन करने के निर्देश दिए।

उपमंडलाधिकारी पच्छाद डॉ0 प्रियंका चंद्रा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए बताया कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों व स्थानीय लोगों से मेले को सफल बनाने में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आनंद परमार और नीलम शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, वामन देवता समिति के सदस्य, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 hour ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

1 hour ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

2 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

2 hours ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago