मुख्य समाचार

अजय कुमार शर्मा ने किया श्री देवता महारूद्र काजल की प्राचीन कोठी के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
एसजेवीएन द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व नीति के तहत गांव ग़सो, पंचायत झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला में स्थित श्री देवता महारूद्र जी की प्राचीन कोठी के जीर्णोद्धार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में आज 21 जुलाई, 2025 को प्राचीन कोठी का वर्चुअल शिलान्यास निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन, अजय कुमार शर्मा द्वारा किया गया । अजय कुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि एसजेवीएन द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व नीति (सीएसआर) के अंतर्गत अपने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से परियोजना के आस-पास के स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में वृद्धि करने तथा स्वास्थ्य अनुरक्षण के लिए व स्थानीय लोगों के संस्कृति को जीवित रखने के लिए वचनबद्ध है और हमेशा स्थानीय लोगों के साथ जुड़े रहते है। प्राचीन कोठी के जीर्णोद्धार हेतु वित्तीय सहायता करना। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने श्री देवता महारूद्र काजल जी के कमिटी से इस कार्य को समय पर संपन्न के लिए भी आग्रह किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, आशुतोष बहुगुणा ने निदेशक महोदय की ओर से शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। परियोजना प्रमुख ने गसो ग्रामवासियों को मंदिर निर्माण में तन, मन, धन से अपना योगदान करने पर तथा पंचायत प्रधानों का जनहित के लिए कार्य करने हेतु निरंतर प्रयास करने पर सराहना की और मंदिर कमेटी को एनजेएचपीएस प्रबंधन को देवता साहिब के प्रांगण में आमंत्रित करने के लिए आभार किया है । उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी परियोजना द्वारा परियोजना प्रभावित पंचायतों में जनहित हेतु कई वर्षों से अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं । इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजीव कपूर, उप महाप्रबंधक ज्ञान चंद ठाकुर, उप महाप्रबंधक कौशल्या देवी, उप महाप्रबंधक मनीष शर्मा तथा उप महाप्रबंधक बृजराज उपाध्याय उपस्थित रहे। इस आयोजन में प्रधान ग्राम पंचायत झाकड़ी, सुषमा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत सनारसा, मस्त राम, मंदिर कमिटी के प्रधान, हिरा सिंह, महासचिव, हरी ओम तथा समस्त ग्रामवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

12 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

12 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

12 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

12 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

15 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

20 hours ago