Categories: Uncategorized

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां खेत में बंधी एक दुधारू गाय को चोरी कर आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए उसका सौदा कर दिया। लेकिन आरोपी की यह चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से मामले का सुराग जुटाया और हमीरपुर से गाय को सकुशल बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार गंदड़ गांव निवासी अमित शर्मा ने अपनी दुधारू गाय को घर के समीप खेत में बांधा था। शाम को जब वह खेत में पहुंचे तो गाय वहां से गायब थी। परिवार ने करीब दो दिनों तक आसपास के क्षेत्रों में गाय की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अमित शर्मा ने लंबागांव पुलिस थाना में गाय चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक CCTV फुटेज में गाय को टैंपो में ले जाते हुए देखा गया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ाते हुए हमीरपुर जिले तक पहुंची, जहां से पुलिस ने गाय को बरामद कर लिया और उसे उसके मालिक अमित शर्मा के हवाले कर दिया।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हमीरपुर में गाय खरीदने वाले दो युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने गाय को 15 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गाय बेचने वाले ने सोशल मीडिया के माध्यम से खरीदारों से संपर्क किया था।इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए गंदड़ गांव के स्थानीय निवासी राज ऋषि उर्फ रिशू को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गाय की बिक्री से मिले 15 हजार रुपये में से 6 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी 9 हजार रुपये की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पशु चोरी की यह वारदात पहली बार की है या इससे पहले भी वह इसी तरीके से पशुओं को चोरी कर सोशल मीडिया के माध्यम से बेच चुका है।

Himachal Darpan

Recent Posts

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

3 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

3 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

6 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

11 hours ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

1 day ago